पुलिस ने लापता दो किशोरियों को 24 घंटे के भीतर किया बरामद
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को लापता हुईं दो बालिकाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। दोनों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को लापता हुईं दो बालिकाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। दोनों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीआरवी 8300 के माध्यम से सूचना मिली कि डोमसरा गांव निवासी सुभाषचंद्र की बेटियां पूजा और खुशबू सुबह करीब चार बजे घर से लापता हो गई हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को उसी दिन इटवा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अमरेश कुमार पांडेय और महिला आरक्षी हेमलता शामिल रहीं
swatantra prabhat uttar pradesh police up crime news siddharthnagar news trilokpur police Law and Order UP Siddharthnagar Latest News Local News Uttar Pradesh Child Safety Police Rescue Operation Siddharthnagar police news Women and Child Safety Biskohar news Itwa Police Station Anoop Kumar Mishra Missing Girls Recovered Two Missing Girls Found Girls Recovered Within 24 Hours Domsara Village Missing Children News Girls Safely Reunited With Family Police Swift Action Emergency Police Response PRV 8300 Missing Persons Case


Comments