कुशीनगर : खड्डा में कुशवाहा PDA जन पंचायत में उमड़ा जनसमूह
लगभग पांच हजार लोगों की मौजूदगी का दावा, सामाजिक एकजुटता का संदेश
कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र 329 खड्डा में आयोजित कुशवाहा PDA जन पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजक एवं खड्डा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.एस. कुशवाहा रहे, जबकि अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने की। जन पंचायत में PDA सामाजिक गठबंधन और विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, रणविजय सिंह मोहन, विजय प्रताप कुशवाहा, काजल यादव, मिठाई लाल यादव, भगवान दयाल गुप्ता, विवेक ओझा, राजेंद्र पाल, बड़े अंसारी, ऐनुल हक, संजय यादव समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक साथी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि जन पंचायत में लोगों की भागीदारी से क्षेत्र में सामाजिक संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।


Comments