फीचर्ड
राजनीति
सफाई कर्मचारी के साथ की गई मारपीट संघ नाराज
सरकारी कार्य में बांधा डाला गया और गांव में आने पर जान से मार देने की धमकी दी गई
अम्बेडकर नगर- विकास खंड कटेहरी के ग्राम पंचायत जगदीश पुर राजस्व ग्राम मेदीपुर मे तैनात सफाई कर्मचारी राजकुमार पुत्र स्व०श्याम लाल के साथ आज दिनांक 08-09-2026 को सुबह 10.30बजे नाली सफाई के दौरान अजय कुमार एवं संजय उर्फ पिंटू पुत्र स्व ०श्रवण कुमार निवासी मेदीपुर द्वारा मार पीट की गई, अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करते हुए सरकारी कार्य में बांधा डाला गया और गांव में आने पर जान से मार देने की धमकी दी गई।
उक्त मामले में पीड़ित सफाई कर्मचारी द्वारा सबसे पहले संगठन को मामले से अवगत कराया इसके उपरांत सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गा प्रसाद पाण्डेय को मामले की जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बताया कि संगठन द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु कोतवाली अकबरपुर में आवेदन दिया गया है जिसपर कोतवाली प्रभारी के द्वारा जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
संगठन कार्यवाही का इंतजार कर रहा है यदि दो दिवस में शासन प्रशासन द्वारा दंवगो के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन उचित कार्रवाई के लिए कठोर निर्णय लेने पर बाध्य होगा। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते समय जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, जिला मंत्री रुद्रसेन गौतम, सोमनाथ कन्नौजिया, लालता प्रसाद विजय कुमार, साधूराम, राजेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद इसरार, लालजी राव, कुलदीप कुमार, राम सेवक, रामसूरत, विनोद कुमार राजभर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat ambedkar nagar news akbarpur kotwali पुलिस शिकायत Police Complaint जगदीशपुर कर्मचारी संगठन Threat Allegation धमकी का आरोप अम्बेडकर नगर खबर अकबरपुर कोतवाली सफाई कर्मचारी मारपीट sanitation worker assault सरकारी कार्य में बाधा obstruction of duty राजकुमार सफाई कर्मचारी नाली सफाई विवाद drain cleaning dispute employees union शिवकुमार मौर्य कटेहरी ब्लॉक Katheri block मेदीपुर सरकारी कर्मचारी सुरक्षा


Comments