नवीनतम
फीचर्ड
माँ विंध्यवासिनी अवतरण तिथि पर मवैया देवी धाम में उत्सव
सीखड़ मीरजापुर।
संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे
मीरजापुर।विकास खण्ड सीखड़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत मवैया में स्थित माँ विंध्यवासिनी के रूप पूजित माँ मवैया देवी धाम में जगत माता विंध्यवासिनी के अवतरण तिथि भाद्र कृष्ण द्वीतिया रविवार को प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।पूरे धाम को विशेष रूप से आकर्षक रूप में सजाया गया था।
Read More थाना अहरौरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त(पति) गिरफ्तार
Read More खजनी में अपराध के मामलों को लेकर दीपक यादव उर्फ नंगा चर्चा में, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल !इस अवसर पर माता रानी का भव्य श्रृंगार पुजारी दिनेश चौबे द्वारा किया गया था। पं बृजेश चतुर्वेदी की अगुवाई में आचार्यो के समूह द्वारा संकल्पित नव चंडी पाठ किया गया तदुपरान्त पूरे विधि विधान से हवन संपन्न हुआ। भागीरथपुर के ब्यास जी व उनके सहयोगियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर आयोजित भण्डारा में हजारों माता भक्तों ने माता जी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य यजमान अनूप सिंह पिंटू के द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किये गये। परिसर स्थित महादेव व श्री राम मंदिर के शिखर पर पीतल के शिखर को वैदिक विधान से लगाया गया। श्रीराम लक्षमण, माता सीता व बजरंगबली के विग्रह की झांकी पाकर भक्त जन भाव विभोर हो रहे थे। देवी जी की विशेष आरती की गई। इस दौरान मिसिरपुरा व मवैया के युवकों ने ब्रत रख कर धार्मिक अनुष्ठान में अपनी उपस्थिति से पूरे आयोजन को पूर्ण करने में
अमूल्य योगदान दिया। इस दौरान हरि निवास पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य के के सिंह,वासुदेव सिंह, एडवोकेट रूपेश कुमार पांडेय, एलासी के विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, अजीत सिंह, संतोष सिंह, अखिलानन्द तिवारी,दीना सिंह, मनोज पाण्डेय, रुपेश सिंह, चंद्रेश विश्वकर्मा, लालू सिंह, मंगल साहनी सहित हज़ारों की संख्या में माता रानी के श्रद्धालु भक्तो ने मां का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।


Comments