नवीनतम
भारत
एकतरफा जुनून :लड़कियों की जान ले रहे हैं सिरफिरे आशिक !
ये तो सिर्फ बानगी है देश के अधिकांश जिलों में कहीं न कहीं इस तरह की वारदातें सामने आ चुकीं हैं।
मनोज कुमार अग्रवाल
किसी भी लड़की युवती पर अपना हक मान लेना प्यार हो ही नहीं सकता यह महज एक निरा पागलपन या मानसिक बीमारी का संकेत है आजकल रोजाना ऐसी वारदातों की झड़ी लगी है जिनमे कथित जनूनी प्रेमी अपने प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने या ब्रेकअप होने पर नृशंसता से प्रेमिकाओं की हत्या कर देते हैं। एकतरफा प्यार, शादी से इनकार या ब्रेकअप के बाद लड़कियों युवतियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और हत्याएं एक गंभीर सामाजिक समस्या हैं, जिसे केवल 'आशिकी' या 'दीवानगी' का नाम देकर कम नहीं आंका जा सकता है।
इस प्रकार के अपराधों के पीछे गहरी मानसिक विकृति, हिंसक मानसिकता और सामाजिक कमियां जिम्मेदार होती हैं।हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जो इस गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।हाल ही में इसी तरह की एक रूह कपां देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली तिलक नगर अगस्त 2026 में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की एक जिम ट्रेनर इमरान द्वारा उसके घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई, क्योंकि वह एकतरफा प्यार में उसे परेशान कर रहा था।
कर्नाटक मंगलुरु जुलाई 2026 में 21 वर्षीय लावण्या की एकतरफा प्रेमी द्वारा बस से पीछा करके चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।शुरुआती जांच के अनुसार, इमरान पिछले डेढ़ साल से मुस्कान को परेशान कर रहा था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मुस्कान ने उससे दूरी बना ली थी और जिम जाना भी छोड़ दिया था।ये तो सिर्फ बानगी है देश के अधिकांश जिलों में कहीं न कहीं इस तरह की वारदातें सामने आ चुकीं हैं।
इसे पितृसत्तात्मक समाज की लैंगिक असमानता भरी परवरिश से पैदा खूनी हनक करार दिया जाए या युवा शोहदों में पैदा हो रहा जुनून भरा अनैतिक और दमनकारी दुराचरण जिसके चलते शोहदे यदि मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होगी की जिद्दी नफरत पाल रहे हैं । दरअसल समाज और कानून का खत्म होता खौफ भी इसके लिए जिम्मेदार है। लम्बी कानूनी प्रक्रिया गवाहों को सुरक्षा न मिलना मुलजिमों को जमानत मिल जाना और कई साल की सुनवाई के बाद बरी हो जाना ऐसे अपराधिक प्रवृति वाले शोहदों के लिए दुष्प्रेरणा का आधार बना है।
आपको हाल की वारदातों की गंभीरता से अवगत कराने का प्रयास करते हैं इसी अगस्त माह में ही फरीदाबाद में अमित नाम का एक 21 वर्षीय युवक बिना नंबर की बाइक से एक स्कूल परिसर में घुसा। उसने खुद को संध्या नाम की लड़की का पति बताकर उसे क्लास से बाहर बुलाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कर्नाटक मंगलुरु जुलाई 2026 में 21 वर्षीय लावण्या की एकतरफा प्रेमी द्वारा बस से पीछा करके चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।हरियाणा के मोहाली में जून 2026 में डिंपल नामक युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने ब्रेकअप से परेशान होकर उसके ऑफिस के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी।
केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में भी फरवरी 2026 में 23 वर्षीय युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर उसके गले पर चाकू मारकर बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। बीती 30 जुलाई को दिल्ली के केशव पुरम इलाके में गोलियों की आवाज से सनसनी मच गई। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद किया।
17 जुलाई को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बांटवाल इलाके में एक युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवती की पहचान काक्यापाडावु के पास कोडंगे की रहने वाली 21 साल की लावण्या के तौर पर हुई है, लावण्या और चेतन दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि चेतन, लावण्या से एक तरफा प्यार करता था। लावण्या ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिससे चेतन बेहद नाराज हो गया। फिर, कुछ देर बाद चेतन ने अपने बैग से बड़ा चाकू निकाल जबरदस्त हमला कर दिया उसपर जानलेवा वार किए। उसकी मौत हो गई।
3 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसे अपने प्रेमी के शादीशुदा होने का सच पता चल गया था। जून माह में मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सनकी प्रेमी ने कंप्यूटर ऑपरेटर युवती को बीच रास्ते में रोका और मात्र 13 सेकंड के भीतर उस पर चाकू से 15 बार वार किए। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था 6 जून उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में बीते दिनों एक बीटेक छात्रा की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इसके बाद छात्रा का शव जंगल से बरामद किया गया।
12 जून शिवपुरी जिले से जुड़े एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पुलिस द्वारा प्रेमी युगल को गुजरात से बरामद कर वापस लाते समय एक होटल में युवती के सिरफिरे आशिक ने पुलिस अभिरक्षा में ही प्रेमिका की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसने सुसाइड की भी कोशिश की। 12 मई को यूपी के कानपुर में सिरफिरे आशिक का आतंक देखने को मिला. आरोपी ने पहले प्रेमिका का गला काट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद खुद फांसी लगा ली. जनवरी 2026 में झांसी में एक बेहद खौफनाक 'ब्लू बॉक्स मर्डर केस' सामने आया. यहाँ पहले से शादीशुदा एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी।
उसने सबूत मिटाने के लिए प्रेमिका के शव के टुकड़े किए और उन्हें कई दिनों तक घर के अंदर ही जलाता रहा। बची हुई हड्डियों की राख को एक नीले बक्से में भरकर नदी में बहाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। जून 2025 में दिल्ली की जहांगीरपुरी इलाके की रहने वाली 18 वर्षीय महक जैन की उसके दोस्त हसप्रीत ने संजय वन के सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी लड़की के फोन और निजी जीवन पर अत्यधिक नियंत्रण रखता था।
आपको बता दें कि अक्सर अपराधी महिलाओं को अपनी संपत्ति या वस्तु समझने की भूल कर बैठते हैं। जब महिलाएं अपनी सहमति नहीं देतीं या रिश्ता खत्म ब्रेकअप करना चाहती हैं, तो अपराधी इसे अपने अहंकार पर चोट मान लेते हैं और बदले की भावना से हिंसा का रास्ता चुनते हैं।वही कुछ सिरफिरे मानसिक विकृति और हिंसक सनक ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग गंभीर मानसिक असुरक्षा और सनक से ग्रस्त होते है। वे प्यार और जबरदस्ती के बीच का अंतर नहीं समझते। उनके लिए जिसे वे 'प्यार' कहते हैं, वह असल में नियंत्रण और मालिकाना हक जताने की सनक होती है।
सामाजिक और पारिवारिक परवरिश में कमीी समाज और परिवारों में अक्सर लड़कों को भावनाओं को सही तरीके से संभालना, हार या रिजेक्शन को स्वीकार करना और महिलाओं के फैसलों का सम्मान करना नहीं सिखाया जाता। भावनात्मक बुद्धिमत्ता की कमी युवाओं को बातचीत के बजाय हिंसा की ओर धकेलती है। कड़े कानूनों के बावजूद जागरूकता और सुरक्षा का अभाव हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस तुरंत कानूनी कार्रवाई करती है, लेकिन सुरक्षात्मक उपायों, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सामाजिक जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं अक्सर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं।
सरकार को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के स्लोगन को सार्थक करने के लिए ऐसी वारदातों पर गंभीर अध्ययन शोध कर कानूनी सख्ती करनी चाहिए ताकि ऐसी अपराधिक मानसिकता से ग्रस्त शोहदे किसी वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें। वही स्कूली शिक्षा में इस तरह के कथित प्यार आकर्षण और उसके परिणाम के प्रति जागरूक करने वाले पाठ्यक्रम जिनमें लड़का लड़की लैंगिक समानता व लड़की या प्रेमिका पर अधिकार और नियंत्रण की सीमाओं और इस तरह की मालिकाना मानसिकता को पनपने से रोकने वाला व्यवहारिक नजरिया समझाना चाहिए। सिर्फ कानून से इन वारदातों को पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता है इस के लिए जागरूकता अभियान जरूरी है।
स्वतंत्र प्रभात women safety Haryana crime Crime Against Women Law Enforcement लैंगिक समानता Gender Equality सामाजिक जागरूकता Social Awareness यूपी क्राइम महिला अधिकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिलाओं की सुरक्षा एकतरफा जुनून One Sided Obsession सिरफिरा आशिक Rejection Violence प्रेम में हिंसा Consent ब्रेकअप के बाद हिंसा Relationship Violence प्रेम प्रस्ताव Stalking हत्या के मामले पितृसत्तात्मक सोच Patriarchy मानसिक विकृति Violent Behaviour कानूनी सख्ती भारत में महिला सुरक्षा दिल्ली क्राइम कर्नाटक क्राइम


Comments