पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के मातृ शोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोग

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 


मीरजापुर /संवाददाता। सीखड़ विकास खण्ड अंतर्गत पिपराही ग्राम पंचायत निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष, सीखड़ एवं जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार पाण्डेय की माता स्वर्गीय सावित्री देवी (83) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान बीएचयू, वाराणसी में निधन हो गया।

 

सोनभद्र में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व, 81 स्थानों पर हुआ रावण दहन Read More सोनभद्र में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व, 81 स्थानों पर हुआ रावण दहन

वह पिछले करीब दो माह से अस्वस्थ चल रही थीं।स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्या, भदोही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र दुबे, जिला सहकारी बैंक मीरजापुर के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल,

रामलीला में राममनावन व सुर्पड़खा नाशिका भंग, खड़दूषण बध की लीला का मंचन Read More रामलीला में राममनावन व सुर्पड़खा नाशिका भंग, खड़दूषण बध की लीला का मंचन

 

भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्व0 माता प्रसाद दुबे पौत्र  श्री हर्ष दुबे, भाजपा नेता अंकित सिंह पटेल, श्री शकाश्रम इंटर कॉलेज सीखड़ के प्रवधंक कृपा शंकर चौबे, ग्राम प्रधान भुआलपुर मनोज कुमार त्रिपाठी, विधान संस्थान के डायरेक्टर डॉ प्रत्युष त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता हितेश उफऀ बब्बल पांडेय , भाजपा के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग पिपराही स्थित प्रमोद कुमार पाण्डेय के

टाइगर श्रॉफ की नई तस्वीरों पर सवाल, हमले के दो दिन बाद चोट के निशान नहीं दिखने पर सोशल मीडिया पर चर्चा Read More टाइगर श्रॉफ की नई तस्वीरों पर सवाल, हमले के दो दिन बाद चोट के निशान नहीं दिखने पर सोशल मीडिया पर चर्चा

 

आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किया । तथा स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की तथा ईश्वर से स्वर्गीय सावित्री देवी की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें