नवीनतम
फीचर्ड
थाना चील्ह पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग आई सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार भेजा गया जेल
मीरजापुर।
मीरजापुर।थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः28.08.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के छेड़खानी करने तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-193/2026 धारा 75,76,351(3),352 बीएनएस व धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चील्ह को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चील्ह पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः30.08.2026 को
उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर चिकवा ग्राउन्ड के पास से नामजद अभियुक्त रविकान्त उर्फ मोनू पुत्र सुद्ध निवासी ग्राम पुरानाबाडा (मझिगवां) जनपद मीरजापुर अन्तर्गत धारा 64 (1),352,351(3) बीएनएस व धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Comments