रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर।विंध्याचल क्षेत्र के निफरा गांव में रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी महिला के चार दिन बाद घर लौटने पर हुई।जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव पुत्र केशव यादव निवासी निफरा

रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए

, थाना विंध्याचल की पत्नी कुसुम यादव रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके महुआरी कला गई थी । जबकि राजकुमार यादव ट्रक चालक है और घर से बाहर है । पत्नी कुसुम यादव करीब चार दिन बाद सोमवार को जब घर वापस लौटीं तो बक्सा का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे।

सिद्धार्थनगर: हमले में घायल युवक की 2 माह बाद इलाज के दौरान मौत, 11लोगों पर केस दर्ज Read More सिद्धार्थनगर: हमले में घायल युवक की 2 माह बाद इलाज के दौरान मौत, 11लोगों पर केस दर्ज

रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए

पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के मातृ शोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोग Read More पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के मातृ शोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोग

पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। घर के पीछे लगे शटर के रास्ते से चोरी किए जाने का शक जताया जा रहा है।घटना की सूचना हंड्रेड डायल के माध्यम से पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार ने आवेदन के जरिए थाना विंध्याचल पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा सकती है। थाना प्रभारी विंध्याचल ने बताया मामले की जानकारी प्राप्त हुई है जांच पड़ताल की जा रही है।

सिद्धार्थनगर:इटवा में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कार्रवाई Read More सिद्धार्थनगर:इटवा में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कार्रवाई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार