विधायक नीना मित्तल ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर कौंसिल राजपुरा द्वारा चलाई जा रही कूड़ा सफाई मुहिम की अगुवाई की

भगवंत मान सरकार ने पंजाब को कूड़ा-मुक्त और साफ-सुथरा बनाने के लिए चलाई विशेष मुहिम : नीना मित्तल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राजपुरा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मिशन क्लीन पंजाब’ मुहिम के तहत नगर कौंसिल राजपुरा द्वारा शहर में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हलका विधायक नीना मित्तल ने राजपुरा में इस अभियान की अगुवाई करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय सरकार मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत सफाई की यह विशेष मुहिम 8 सितंबर तक चलेगी। इस अवसर पर उनके साथ एडीसी (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों भी मौजूद थीं।
 
नीना मित्तल ने शहरवासियों से इस सफाई अभियान का हिस्सा बनने और शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को साफ, सुंदर और कूड़ा-मुक्त बनाना केवल सरकार या नगर कौंसिल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। लोगों के सक्रिय सहयोग से ही ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के उद्देश्य को सफलतापूर्वक साकार किया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान भोगला रोड से मुक्त चौक तक नालियों और रोड के किनारों की सफाई की गई। गगन चौक से मुक्त चौक तक रोड डिवाइडरों की सफाई की गई तथा डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया गया।
कार्य साधक अधिकारी अवतार शेखड़ी ने कहा कि विधायक नीना मित्तल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों के नेतृत्व में नगर कौंसिल की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
 
इस मुहिम में लविश मित्तल, नगर कौंसिल अध्यक्ष रितेश बांसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देस राज, वरिष्ठ अध्यक्ष नगर कल्पना कुकरेजा, कार्य साधक अधिकारी अवतार शेखड़ी, सुपरिंटेंडेंट सैनिटेशन राजेश कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास चौधरी, पार्षद रमणजीत सिंह टिवाणा, राजेश कुमार बावा, कौंसिल के सफाई कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार