नवीनतम
फीचर्ड
माँ मवैया देवी सेवा समिति के तत्वाधान मे माँ विन्ध्यवासिनी प्रका ट्य तिथि के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन ।
चुनार, मीरजापुर।
संवाददाता अनिल मिश्रा
मीरजापुर। मां मवैया देवी के मन्दिर मे प्राकट्य दिवस के अवसर पर विश्व कल्याण हेतु नव चंडी यज्ञ का आयोजन किया गयाl ज्योतिषाचार्य बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में नौ ब्राह्मणों नीलकमल मिश्रा,लक्ष्मीपति त्रिपाठी,करुणापति त्रिपाठी,अभयानंद त्रिपाठी
,रचित शुक्ला,अनुराग मिश्रा,आशीष द्विवेदी,हेमंत उपाध्याय,शतीश दुबे द्वारा नवचंडी पाठ व हवन किया गया। तत्पश्चात संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अजीत सिंह, संतोष सिंह, रूपेश पांडेय, दिनेश चौबे, पिंटू सिंह, शिवशंकर सिंह, चंद्रेश, अजय आदि उपस्थित रहे।


Comments