नवीनतम
भारत
मेजर ध्यानचंद खेल दिवस के अवसर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
प्रतापगढ़। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन प्रतापगढ़ के समन्वय से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय प्रतियोगिताओ के समापन समारोह के अवसर पर सोमवार को जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता परिणाम में बालक वर्ग में 100 मी. दौड़ में आलोक कुमार, मो. जैद, व अभिजीत सरोज,200 मी. दौड़ में आलोक कुमार, हंसदीप,मुहम्मद,400 मी. दौड़ में रिजवान, अभिषेक सरोज व मो. जैद एवं 800 मी. दौड़ में रिजवान, हंसदीप विश्वकर्मा, व मो. ताबीश विजई रहे।लम्बी कूद में नितिन मौर्या, अभय ठाकुर व साहिल अली एवं 1500 मी. दौड़ में अभिषेक, युहुद व आर्य गुप्ता विजई घोषित किए गए।बालिका वर्ग में 100 मी. दौड़ में रिया सरोज,200 मी. दौड़ में रिया सरोज,400 मी. दौड़ में सिमरन गौतम,800 मी. दौड़ में प्रियंका सरोज,लम्बी कूद में रितु सरोज,1500 मी. दौड़ में अनन्या वारी को प्रथम घोषित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता और जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए जीवन में खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला,खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह,फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश,तलवारबाजी प्रशिक्षक लवली मिश्रा,कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह उर्फ बेटू,जिला क्रिकेट के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी उर्फ मुन्ना ,जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अखिलेश सिंह सहित बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी मौजूद रहे समापन समारोह का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया अंत में उप क्रीड़ाधिकारी श्री रंजीत यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्र प्रभात national sports day खेलो इंडिया khelo india राष्ट्रीय खेल दिवस long jump खिलाड़ियों का सम्मान जिला खेल कार्यालय खेल प्रतिभा Sports Talent 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ Major Dhyan Chand District Sports Office मेजर ध्यानचंद खेल दिवस प्रतापगढ़ खेल प्रतियोगिता Pratapgarh Sports एथलेटिक्स प्रतियोगिता Athletics Championship एथलीट प्रतिभा Athletic Talent बालक वर्ग Boys Athletics बालिका वर्ग Girls Athletics 800 मीटर दौड़ 1500 मीटर दौड़ लंबी कूद Player Awards


Comments