नवीनतम
फीचर्ड
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित हुआ रक्षाबंधन महापर्व
चुनार, मीरजापुर।
सवादाता अनिल मिश्रा।
मीरजापुर।नगर में स्थित रामलीला भवन में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई द्वारा रक्षाबंधन का पर्व अमृत वचन एवं सुभाषित वचन के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि नगर के प्रमुख व्यवसायी संजय साहू रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जिला संघ चालक गौतम जी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि राष्ट्र मजबूत हो
इसके लिए हम सबको संगठित होकर रहने की जरूरत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति और व्यक्तित्व दोनों का विकास करता है।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधने का ही नही बल्कि ऊँच नीच के भेदभाव को
मिटाने का भी यह पर्व है। उन्होंने कहा कि कई शताब्दियों पूर्व से इस पर्व की परंपरा रही है। उपस्थित संघ के कार्यकर्ताओं एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को श्रीराधाकृष्ण वनवासी छात्रावास रामबाग चुनार की छात्राओं एवं प्रजापिता ब्रम्हा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय शाखा की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। कार्यक्रम में नगर संघ चालक गोबिंद जी,
नगर प्रचारक अजय जी,
नगर सह कार्यवाह धीरज जी,
नगर संपर्क प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षक हिमांशु प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति,अमित गुप्ता,पवन जायसवाल,चन्द्रहास गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Comments