नवीनतम
भारत
थाना उसका बाजार में प्रशासनिक भवन बनने के पश्चात, यह मॉडल थाना बनेगा : प्रभारी मंत्री
निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर एवं शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया गया
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय,जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ थाना उसका बाजार के प्रशासकीय भवन (जी+2) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर एवं शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय, जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने जिलाध्यक्ष भाजपा, अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए, पुलिस विभाग के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज थाना उसका बाजार में धनराशि रूपये 687.56 लाख की लागत से प्रशासकीय भवन (जी+2) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है।
पुलिसिंग को बेहतर किया है। पुलिस विभाग को संसाधनों से लैस किया है। पुलिस विभाग के जवानों के लिए आवास, कार्यालय, के साथ पुलिस लाइन में बेहतर कार्य किया गया है। थाना उसका बाजार में प्रशासनिक भवन बनने के पश्चात यह मॉडल थाना बनेगा। सरकार ने उतर प्रदेश पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए जो भी करना चाहिए सरकार कर रही है।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपम मौर्या ने प्रभारी मंत्री एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ने जनता की सेवा का संकल्प लिया है। आप लोगो ने सेवा का अवसर दिया है। आज थाना उसका बाजार में प्रशासकीय भवन (जी+2) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। आप लोगो को सुरक्षा देने हेतु प्रशासनिक भवन का निर्माण हा रहा है।
इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 सीमा मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशीष शुक्ला, अध्यक्ष नगर पंचायत उसका बाजार प्रतिनिधि हेमन्त जायसवाल एवं अन्य संबधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।।
swatantra prabhat UP Police स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Siddharthnagar Law and order कानून व्यवस्था शिवशरणप्पा जीएन Uska Bazar Police Station मॉडल थाना Anil Rajbhar Deepak Maurya Police Infrastructure अनिल राजभर थाना उसका बाजार Model Police Station प्रशासनिक भवन निर्माण दीपक मौर्या


Comments