नवीनतम
फीचर्ड
धसड़ा राजा में जलनिकासी की समस्या पर प्रशासन गंभीर, एसडीएम व थाना अध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
लालगंज, मीरजापुर।
संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी
मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा राजा में पानी की निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन मौके पर पहुंचे । लालगंज के एसडीएम एवं थाना अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ गांव पहुंचे और जलनिकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके की वास्तविक स्थिति का बारीकी से मुआयना किया। अधिकारियों ने गांव में जमा पानी, जलभराव वाले स्थानों तथा पानी के निकासी मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित लोगों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समस्या के समाधान के संबंध में चर्चा की। थाना अध्यक्ष भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और प्रशासनिक टीम के साथ गांव के प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने देखा कि पानी किस स्थान पर जमा हो रहा है और उसकी निकासी के लिए क्या व्यवस्थाएं की जा सकती हैं।
ग्राम धसड़ा राजा में जलनिकासी की समस्या से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन का यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों की पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासनिक अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

एसडीएम और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने गांव में जलनिकासी व्यवस्था का मुआयना करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अब ग्रामीणों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मौके के निरीक्षण के बाद जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है और गांव के लोगों को राहत मिलती है।


Comments