नवीनतम
भारत
थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर।
मीरजापुर।थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः27.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-233/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में
अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः31.08.2026 को उपनिरीक्षक दयाराम यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर शिवलोक मन्दिर बहद ग्राम कपसौर के पास से नामजद अभियुक्त किशन पुत्र राकेश निवासी ग्राम भिलगो थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Comments