नवीनतम
फीचर्ड
विधायक ने किया 12 लाख का कमरा महाविद्यालय को भेंट
मीरजापुर।
मिर्जापुर। अहरौरा क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय में रविवार का दिन महोत्सव जैसा रहा। मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल के द्वारा लोकार्पण कर विद्यार्थियों के लिए 12 लाख की लागत से बनी हाल समर्पित किया गया। आभार जताते हुए बनस्थली के प्रबंधक संजय भाई पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष पठन-पाठन में छात्रों के लिए आ रही समस्या को विधायक जी से अवगत कराया गया था
जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने 12 लाख की राशि विद्यालय के नाम अवमुक्त कराया। इसी राशि के सहयोग से कमरे का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण आज विधायक जी द्वारा किया गया है।
Read More मीरजापुर में चोरों का 'शुभ मुहूर्त', पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाकर उड़ा ले गए किलो भर चांदी-सोना
विधायक रमाशंकर पटेल अपने अभिभाषण में बताया कि मेरे द्वारा 2 वर्ष पूर्व विद्यालय के लिए 10 लाख धन अवमुक्त कराया गया था जिसे व्यय ना हो पाने के कारण वापस चला गया था, जिसका ब्याज समेत 12 लख रुपए पुनः अवमुक्त कराकर विद्यालय के विकास में सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त गणमान्य उपस्थित रहे।


Comments