डायल 112 के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची मंदबुद्धि महिला की जान, लोगों ने की सराहना

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर / विंध्याचल

 मीरजापुर।जनपद में डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से एक मंदबुद्धि महिला की जान बच गई। यह घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत बिरोही गांव की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरोही निवासी दशरथ मांझी की पत्नी देवराजी उम्र लगभग 42 वर्ष, जो मंदबुद्धि बताई जा रही है, किसी बात को लेकर घर से नाराज हो गई थी।

डायल 112 के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची मंदबुद्धि महिला की जान, लोगों ने की सराहना

नाराजगी में वह घर से निकलकर बिरोही स्थित देवरी नदी के पास पहुंच गई और गहरे पानी में छलांग लगा दी। उसी दौरान डायल 112 नंबर की गाड़ी गश्त पर निकली थी। गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार की नजर नदी में छलांग लगाती महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन रुकवाया। मौके पर देखा कि महिला गहरे पानी में डूब रही है। हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने तत्काल नदी के दूसरे छोर पर नाव से मछली पकड़ रहे मछुआरों को आवाज लगाई और आवाज सुनते ही मछुआरे तुरंत नाव लेकर उस स्थान पर पहुंचे जहां महिला ने छलांग लगाई थी

धान के खेत में अजगर ने नीलगाय को निगला Read More धान के खेत में अजगर ने नीलगाय को निगला

डायल 112 के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची मंदबुद्धि महिला की जान, लोगों ने की सराहना

मंदिर जा रहे रिटायर्ड अफसर दंपती को बदमाशों ने बनाया निशाना, स्कूटी में मारी टक्कर और महिला के गले से झपटी चेन Read More मंदिर जा रहे रिटायर्ड अफसर दंपती को बदमाशों ने बनाया निशाना, स्कूटी में मारी टक्कर और महिला के गले से झपटी चेन

और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सूचना मिलते ही अष्टभुजा चौकी प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे

विकसित भारत @2047 के तहत आयोजित हुई भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता Read More विकसित भारत @2047 के तहत आयोजित हुई भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता

Post Comments

Comments