नवीनतम
भारत
तेज रफ्तार बोलेरो ने दोपहिया वाहन में मारी टक्कर,पति-पत्नी गंभीर
बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र में गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रार्थी अनुज पटेल पुत्र उमाशंकर पटेल निवासी ददरी तालुका डमाव नैनी प्रयागराज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि आज राविवार को समय लगभग 3.00 बजे शाम उनका भाई आजाद पटेल अपनी भाभी को लेकर दोपहिया वाहन से डीहा जा रहा था।तभी औद्योगिक थाना क्षेत्र में थोड़ा पीछे सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी का चालक गाड़ी अत्यधिक लापरवाही पूर्वक और गलत साइड से चला रहा था।
चालक ने उनके भाई की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे आजाद पटेल और उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अभयराज हास्पिटल रामपुर में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत अब भी गंभीर है।प्रार्थी की मांग पर थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
prayagraj news स्वतंत्र प्रभात road safety सडक सुरक्षा traffic rules Two Wheeler Accident प्रयागराज समाचार लापरवाही से वाहन चलाना नैनी सड़क हादसा तेज रफ्तार यातायात नियम औद्योगिक क्षेत्र Rash Driving Wrong Side Driving Police Case Industrial Area overspeeding Naini Accident बोलेरो दुर्घटना Bolero Collision दोपहिया वाहन हादसा पति पत्नी घायल Couple Injured गलत साइड ड्राइविंग अभयराज अस्पताल Abhayraj Hospital पुलिस मुकदमा


Comments