लेहड़िया में किशोर से मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग। 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर ।विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव निवासी 17 वर्षीय सुभाष पाल पुत्र उमाशंकर पाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तीन लोगों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।

 

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत Read More सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

पीड़ित के अनुसार, 28 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे वह अपने घर की दुकान की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के सुनील पाल पुत्र सीताराम, अवधेश पाल पुत्र सीताराम तथा नेबुला देवी पत्नी सीताराम पाल ने उसे अपने दरवाजे के पास रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे पास के खेत में खींच ले गए और लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

Read More अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर

 


सुभाष पाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में विपक्षी पक्ष से पुरानी रंजिश होने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि पूर्व में उसके छोटे भाई की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। इसी रंजिश के चलते उसे भी जान का खतरा होने की आशंका जताई है।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

माँ मवैया देवी सेवा समिति के तत्वाधान मे माँ विन्ध्यवासिनी प्रका ट्य तिथि के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन ।    Read More माँ मवैया देवी सेवा समिति के तत्वाधान मे माँ विन्ध्यवासिनी प्रका ट्य तिथि के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन ।   

 

वहीं चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार