नवीनतम
भारत
कबड्डी प्रतियोगिता में पावर राइडर्स व यूपी योद्धा बने विजेता
चुनार, मीरजापुर।
संवाददाता अनिल मिश्रा
मीरजापुर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में सोमवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल,अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मीरजापुर की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक तथा क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव रही
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. माधवी शुक्ला ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद को भी विशेष महत्व दे रहा है।उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन,
नेतृत्व,आत्मविश्वास,सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का संदेश दिया।बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पावर राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब
अपने नाम किया,जबकि थंडर टाइटन्स उपविजेता रही।बालिका वर्ग में यूपी योद्धा ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए पावर पैंथर्स को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। दोनों वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने फुर्ती, रणनीतिक कौशल एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया।मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और
आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में मेडिया मिनी स्टेडियम के रवीश कुमार एवं रजत कुमार ने रेफरी तथा डॉ. सत्येंद्र कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। संयोजक एवं खेल प्रभारी डॉ.
अरविन्द कुमार ने सफल आयोजन के लिए अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ चन्दन साहू, डॉ भास्कर द्विवेदी,डॉ दीप नारायण,डॉ अवधेश सिंह यादव,डॉ दीपक
कुमार सिंह,डॉ शिव कुमार,डॉ शैलेन्द्र कुमार, डॉ गुरु प्रसाद,डॉ अमित यादव,डॉ स्मिता,डॉ शिखा तिवारी,डॉ मंजुला शुक्ला,डॉ विद्या सिंह,धर्मचन्द्र,रामानंद पुजारी,धर्मेन्द्र सिंह,कमलेश शुक्ला,रामकेश सोनकर,जे पी सिंह,कुर्बान,पारस सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।


Comments