खेलां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के लिए डीसी गुलप्रीत सिंह औलख ने QR कोड स्कैनर किया जारी

अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नवांशहर- पंजाब सरकार के महत्वपूर्ण खेल अभियान ‘खेलां वतन पंजाब दियां, सीजन-4’ को जिले में सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने अपने कार्यालय में खिलाड़ियों की भागीदारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार किए गए विशेष QR कोड स्कैनर पोस्टर का औपचारिक उद्घाटन कर इसे जारी किया।
 
इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (जनरल) रमनजीत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी QR कोड स्कैनर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण खेल पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना है।
 
उन्होंने जिले के सभी स्कूलों, शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों, कोचों और अन्य संबंधित विभागों से अपील की कि सीजन-4 में अधिक से अधिक बच्चों और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खेल मैदान से जोड़ना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
 
इसलिए सभी संबंधित अधिकारी और संस्थाएं इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने ‘खेलां वतन पंजाब दियां, सीजन-4’ में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार