नवीनतम
फीचर्ड
भारत
जीटी रोड पर शव रखकर बवाल काटने, व तोड़फोड़ करने वाले सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एयरपोर्ट मोड़ के पास घेराबंदी की गई
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने उकसावे में आकर राष्ट्रीय राजमार्ग (जी.टी. रोड) जाम कर पुलिस बल पर जानलेवा हमला व उपद्रव करने वाले 23 नामजद तथा 30-40 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध संगीत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर सात नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 17:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना महाराजपुर क्षेत्र की मृतिका माला (पुत्री राजेश निषाद) के पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन व ग्रामीण शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में असामाजिक तत्वों के उकसावे में आकर 50-60 लोगों की भीड़ ने एम्बुलेंस चालक से अभद्रता व तोड़फोड़ की और शव को राष्ट्रीय राजमार्ग (कानपुर - प्रयागराज जी.टी. रोड, हवा महल ढाबा के सामने) पर रखकर दोनों तरफ का यातायात बाधित कर दिया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चकेरी व प्रभारी निरीक्षक महाराजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों व ग्रामीणों को लगभग 2 घंटे तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ उग्र बनी रही। बातचीत के दौरान उग्र भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने लाठी-डंडे, लोहे की सरिया व ईंट-पत्थर से पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक चकेरी के सिर व चौकी इंचार्ज अहिरवाँ व प्रभारी निरीक्षक महराजपुर को गम्भीर चोटे आयी।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँच कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया गया और शव को दाह संस्कार के लिए भिजवाया गया। आज दिनांक 31.08.2026 को उक्त मामले की मौके पर की गयी वीडियोग्राफी तथा स्थानीय पूछताछ के आधार अभियुक्तों की पहचान कर मुकदमे में वांछित अभियुक्तो को तलाश की जा रही थी कि पुलिस टीम जब एयरपोर्ट कट की ओर पहुंची तो सूचना मिली कि कल हाईवे जाम व पुलिस पर हमला करने वाले कुछ पुरुष व महिलाएं अलौलापुर रास्ते से होते हुए छिपकर भागने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एयरपोर्ट मोड़ के पास घेराबंदी की गई और आवश्यक बल प्रयोग कर 5 पुरुष एवं 2 महिला अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।
स्वतंत्र प्रभात kanpur police Law and order पुलिस गिरफ्तारी Police Arrest हाईवे जाम कानपुर पुलिस कार्रवाई Vandalism Case महाराजपुर थाना Maharajpur Police Seven Arrested जीटी रोड जाम GT Road Blockade पुलिस पर हमला Attack on Police शव रखकर प्रदर्शन Protest Over Dead Body तोड़फोड़ मामला Highway Blockade सात अभियुक्त गिरफ्तार उपद्रव मामला कानपुर-प्रयागराज मार्ग Kanpur Prayagraj Road एयरपोर्ट मोड़ Airport Crossing भीड़ का बवाल Crowd Violence


Comments