गांव की प्रगति तभी सार्थक है, जब ग्रामीणों के जीवन को बेहतर और सुगम बनाएं - एमएलसी सुभाष यदुवंश
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समिति के सभापति सुभाष यदुवंश ने शनिवार को विकास खण्ड इटवा की ग्राम पंचायत मूसा में 70 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनी विभिन्न परियोजनाओं का, तथा उन्होंने अपने पूर्वांचल विकास निधि योजनांतर्गत पीडब्ल्यूडी रोड से सरजू नहर तक निर्मित सीसी सड़क तथा मनरेगा एवं ग्राम निधि योजना के अंतर्गत निर्मित अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन एवं लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि गांव की प्रगति तभी सार्थक है, जब विकास की सुविधाएं सीधे ग्रामीणों के जीवन को बेहतर और सुगम बनाएं। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, अन्नपूर्णा भवन से आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा, पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी तथा लाइब्रेरी से बच्चों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास और जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष व्यास पाण्डेय, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, इटवा ब्लॉक संघ अध्यक्ष पारस यादव, ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव मिश्र, सुभाष यादव, यशोनन्द मिश्र, शलीम, राम कुमार यादव, महेश यादव, श्री रामनरेश यादव, गोवर्धन यादव, भूलन मिश्र, सुभाष सोनी, पवन मौर्या, विजय यादव, खलील सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
narendra modi yogi adityanath swatantra prabhat Panchayat Bhawan Siddharthnagar siddharthnagar news BJP government annapurna bhawan CC road Uttar Pradesh development government schemes Village Development Rural Development Development Projects Itwa news Gram Nidhi Public Facilities Rural Infrastructure MGNREGA Rural Connectivity Itwa Uttar Pradesh Legislative Council Subhash Yaduvansh Regulation Committee Musa Gram Panchayat Eastern Uttar Pradesh Development Fund PWD Road Sarju Canal Village Library Development Inauguration


Comments