नैय्या नाले में उफान से कई गांव जलमग्न, पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल

नैय्या नाले में आए उफान के चलते महराजगंज क्षेत्र के कई तटीय गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। गांवों में जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज, रायबरेली। नैय्या नाले में आए उफान के चलते महराजगंज क्षेत्र के कई तटीय गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। गांवों में जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के बीच सोमवार को पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
 
पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने मोन गांव के जियापुर, लालगंज, कोड़री गंज समेत कई जलमग्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए राशन सामग्री और आवश्यक दवाइयों की किट वितरित की।
 
ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बाढ़ के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते दैनिक जरूरतों की वस्तुओं के साथ-साथ आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। पूर्व विधायक ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
 
राहत वितरण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। पूर्व विधायक के साथ मोन गांव के पूर्व प्रधान माताफेर सिंह, जनई प्रधान बिल्ला सिंह, राम लखन यादव, राम केवल और बिंदू यादव समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने राहत सामग्री और दवाइयां मिलने पर राहत की सांस ली।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार