बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर।ड्रमंडगंज क्षेत्र के भटपुरवा गांव में सोमवार की देर शाम सात बजे के करीब बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल बाइक चालक को उपचार हेतु रतेह चौराहा ले गए।

 

क्षेत्र के बोधीपुर गांव निवासी विभव शंकर पाण्डेय के 20 वर्षीय पुत्र अंकित पांडेय गड़बड़ा धाम से देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे।जैसे ही भटपुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र चौरसिया के घर के पास पहुंचे तो बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। बाइक चालक के चेहरे तथा सिर में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार हेतु रतेह चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए जहां घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। हालत सामान्य बताई जा रही है।

अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी होगी पहली प्राथमिकता -नवागत एस एस आई राम किशोर Read More अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी होगी पहली प्राथमिकता -नवागत एस एस आई राम किशोर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार