शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण

पत्नी, प्रेमी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या के बाद शव को सड़क दुर्घटना का रूप देने का किया गया था प्रयास

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की घटना का महज 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी सहित 04 अभियुक्तगण*को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 23.08.2026 को थाना शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत बीना स्टेडियम/जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा, निवासी बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, जो एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पाया गया था। प्रारम्भ में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किन्तु घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल गहनता से जांच प्रारम्भ की गई। उक्त संबंध में मु0अ0सं0 162/2026 धारा 103(2)/238 बीएनएस, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत किया गया।

रेलवे अस्पताल टूण्डला को हेल्थ यूनिट में बदलने के प्रस्ताव का NCRMU ने किया विरोध Read More रेलवे अस्पताल टूण्डला को हेल्थ यूनिट में बदलने के प्रस्ताव का NCRMU ने किया विरोध

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा घटनास्थल की परिस्थितियों, तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल, लोकेशन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए घटना की प्रत्येक कड़ी को जोड़ा गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई के परिणामस्वरूप मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर ही घटना का सफल अनावरण किया गया।जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दिनांक 22.08.2026 को मृतक द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान को घर पर देख लिया गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान द्वारा रमाशंकर मिश्रा का गला दबाकर एवं पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा मॉडल अस्पताल सिर्फ नाम का Read More श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा मॉडल अस्पताल सिर्फ नाम का

हत्या के उपरांत घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से दिनांक 22.08.2026 की रात्रि में विकास चौहान द्वारा अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता* के सहयोग से मृतक के शव को चादर एवं गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटाया गया तथा वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। 

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने चौकी प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र। Read More रक्षाबंधन पर छात्राओं ने चौकी प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र।

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ एवं अब तक की विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान के मध्य प्रेम-प्रसंग था। दिनांक 22.08.2026 को मृतक द्वारा दोनों को घर पर देख लिए जाने के बाद विवाद हुआ, जिसके दौरान दोनों द्वारा रमाशंकर मिश्रा के साथ गला दबाकर एवं पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना को छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से रात्रि में विकास चौहान ने अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता के सहयोग से शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, निवासी M-10, बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष, प्रियंका मिश्रा पत्नी स्व0 रमाशंकर मिश्रा, निवासी B-264, बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष, अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह, निवासी M-246, बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 18 वर्ष, सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-प्र0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, का0 सत्यम सरोज, का0 अरुण कुमार,का0 अमन सिंह,का0 अमृत लाल शामिल रहे। 

घटना के सफल एवं त्वरित अनावरण से आमजनमानस एवं एनसीएल के कर्मचारियों में सोनभद्र पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार