फीचर्ड
निःशुल्क कुकरी प्रशिक्षण से मिलेगा स्वरोजगार का मौका
बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से एक माह का निःशुल्क कुकरी (पाककला) प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
उन्नाव। बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से एक माह का निःशुल्क कुकरी (पाककला) प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, उन्नाव में सितंबर 2026 से प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण में सूप एवं जूस, स्नैक्स, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल तथा पुडिंग/डेजर्ट तैयार करने का सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि एक माह होगी और प्रतिदिन तीन घंटे कक्षाएं संचालित होंगी।
प्रशिक्षण के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश फार्म प्राप्त करने के लिए राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, 445 पन्ना लाल पार्क, उन्नाव में संपर्क कर सकते हैं। विभाग का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को हुनर देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
uttar pradesh Unnao unnao news UP Government government scheme vocational training skill development Youth Employment Self Employment Entrepreneurship Self Employment Scheme Employment Opportunities Youth Welfare Food Processing Skill Training Career Opportunities Free Cookery Training Cookery Training Cooking Course Free Cooking Course Unemployed Youth Mukhyamantri Khadya Prasanskaran Gram Swarojgar Yojana Food Processing Department Government Training Youth Skill Development Free Training Cooking Skills Unnao Jobs Unnao Employment Training Programme


Comments