कार की टक्कर से घायल शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत

इधर अझारा निवासी मृतक रमाकान्त मिश्र का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज प्रतापगढ़। नेशनल हाईवे पर रविवार को हुई कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल शिक्षामित्र की भी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक रमाकान्त मिश्र की मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं दुर्घटना में ई-रिक्शा पर बैठा मासूम आठ साल के बालक की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई थी। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा है। घायल शिक्षामित्र रीना देवी पत्नी भरत लाल सरोज को गम्भीर दशा में जिला अस्पताल से देर रात प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
 
वहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी भी सांसें थम गयीं। शव पीएम के बाद देर रात घर पहुंचने की संभावना है। लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाई पेट्रोल पम्प के पास बीते रविवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक अझारा निवासी रमाकान्त मिश्र  की मौत के साथ ही इस पर बैठे नयापुरवा गांव निवासिनी चालीस वर्षीय संगीता देवी पत्नी उमेश प्रजापति व उसका आठ वर्षीय पुत्र आत्दिय प्रजापति एवं डभियार निवासी सैतीस वर्षीय रानी देवी पत्नी भरतलाल सरोज घायल हो गये थे।
 
इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज लाये जाने पर चिकित्साकों ने ई-रिक्शा चालक रमाकांत मिश्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आठ वर्षीय आदित्य प्रजापति की भी मौत हो गई थी। मृतका रानी देवी शिक्षामित्र थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक मासूम आदित्य का शव परिजन घर लेकर आ गए थे। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया है। इधर अझारा निवासी मृतक रमाकान्त मिश्र का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार