नवीनतम
भारत
राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी
कार्यकर्ताओं से विधायक मोना के द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण कराने में सहयोग भी मांगा
लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा कहा है। उन्होने इस कार्रवाही पर भाजपा को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सत्तारूढ़ राज्य सरकार के इशारे पर देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर से भाजपा का संविधान और कानून से परे जाकर तानाशाही का एक और विकृत चेहरा उजागर हुआ है।
सोमवार को रामपुर खास के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की रैली के बाद वहां छुआछूत के नाम पर शुद्धिकरण किया जाना देश में समरसता के माहौल को बिगाड़ने का घृणित प्रयास था।उन्होने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार मंहगाई को लेकर मुंह चुरा रही है। सीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ प्याज तथा टमाटर व चीनी के दामों में उछाल को लेकर मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाव में खामोश है।
उन्होने कहा कि राम मंदिर चंदा चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल करने वाली बीजेपी इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए ऐसे असंवैधानिक हथकंडे अपनाने से बाज नही आ रही है। लालगंज कैंप कार्यालय पर सांसद प्रमोद तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारियां ली। उन्होने कार्यकर्ताओं से विधायक मोना के द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण कराने में सहयोग भी मांगा।
वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने कैंप कार्यालय पर जुटे फरियादियों की शिकायतों की भी सुनवाई करते हुए इनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, आचार्य विद्याधर पटेल, भुवनेष्वर शुक्ल, पप्पू तिवारी,इम्तियाज खां, आशीष कौशल, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, संतोश सिंह, राजू मिश्रा, मुन्ना सिंह, राकेश चतुर्वेदी, मिथिलेश त्रिपाठी, कमल सिंह, राजू सिंह, एबादुर्रहमान, प्रीतेन्द्र ओझा, मुरलीधर तिवारी, त्रिभु तिवारी, अभिनव शुक्ल, अक्षत तिवारी, रामू मिश्रा, सिंटू मिश्रा, राजू पांडेय, बबलू तिवारी, आनन्द पांडेय, प्रवीण मिश्रा, छोटेलाल सरोज, धर्मराज गौतम, सत्येंद्र सिंह, श्रीकान्त मिश्रा, लवलेश पटेल आदि रहे।
Congress leader कांग्रेस नेता Mallikarjun Kharge political controversy BJP government pramod tiwari प्रमोद तिवारी राजनीतिक विवाद कांग्रेस संगठन भाजपा सरकार कानून का दुरुपयोग Misuse of Law Caste Discrimination Inflation Issue संगठन सृजन अभियान Congress Organization संविधान और कानून हल्द्वानी मामला राहुल गांधी पर FIR Rahul Gandhi FIR Haldwani Case मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष की आवाज Opposition Voice Constitutional Law छुआछूत मामला महंगाई का मुद्दा CNG कीमत CNG Price


Comments