फीचर्ड
मिशन शक्ति अभियान में करमा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 06 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पर्व-त्योहारों के दौरान महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतर्कता, चेकिंग एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेगा।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक करमा के कुशल नेतृत्व में करमा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान थाना करमा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल 06 अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरान्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-मुन्नर बिन्द पुत्र स्व0 धीरज, उम्र करीब 58 वर्ष, महेश बिन्द पुत्र मुन्नर, उम्र करीब 27 वर्ष, सुनील कुमार बिन्द पुत्र मुन्नर बिन्द, उम्र करीब 35 वर्ष, अनिल बिन्द पुत्र मुन्नर बिन्द, उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण – मगरदहा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, छोटेलाल पुत्र स्व0 बुद्धू, निवासी सहदेईया बैडाढ़, करमा, आशीष कुमार पुत्र छोटेलाल, निवासी सहदेईयाबैडाढ़, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जयशंकर यादव, थाना करमा, उ0नि0 संतप्रसाद मिश्रा,हे0का0 विशाल चौहान,का0 दिलीप कुमार,म0का0 सन्ध्या पाण्डेय, म0का0 उमा सिंह शामिल रहे।
Read More युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, कृषि विभाग में 46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्रमहिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
थाना करमा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।


Comments