सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी

बच्चों से विद्यालय की बाउंड्री निर्माण हेतु ईंट ढुलाई कराए जाने के मामले में तीन दिवस में मांगा स्पष्टीकरण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोशल मीडिया पर दिनांक 27 अगस्त 2026 को प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा प्राथमिक विद्यालय पूरनाकलां, विकास खण्ड घोरावल की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

IMG_20260829_224713

डीएम ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का किया औचक निरीक्षण Read More डीएम ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का किया औचक निरीक्षण

प्रसारित वीडियो के अवलोकन के उपरान्त यह तथ्य संज्ञान में आया कि विद्यालय की टूटी बाउंड्री के निर्माण कार्य हेतु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से ईंट ढुलाई का कार्य कराया जा रहा था। जबकि उक्त निर्माण कार्य के लिए राजगीर मिस्त्री एवं श्रमिक भी लगाए गए हैं। बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराया जाना विभागीय निर्देशों के प्रतिकूल है।

श्रीभूमि सोनबील क्षेत्र के फाकुआ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के दो मिनट ठहराव की मांग तेज। Read More श्रीभूमि सोनबील क्षेत्र के फाकुआ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के दो मिनट ठहराव की मांग तेज।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराया जाना प्रतिबंधित है तथा इस प्रकार की गतिविधि बाल श्रम की श्रेणी में आती है। बच्चों से निर्माण कार्य कराया जाना अत्यंत निंदनीय, शासन की मंशा के विपरीत तथा विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन है।

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त  गिरफ्तार,भेजा गया जेल Read More दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त  गिरफ्तार,भेजा गया जेल

प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया है कि उक्त प्रकरण के संबंध में युक्तिसंगत कारणों सहित अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार