नेपाल में अचानक बढ़ी नदी की बहाव, पत्थर पर बैठा सिद्धार्थनगर का युवक बहा, शव बरामद

नेपाल में जलप्रलय के बीच एक दर्दनाक हादसे में इटवा निवासी 34 वर्षीय युवक पानी में बह गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ। युवक की मौत से स्वजन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
नेपाल में जलप्रलय के बीच एक दर्दनाक हादसे में इटवा निवासी 34 वर्षीय युवक पानी में बह गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ। युवक की मौत से स्वजन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। 
 
नगर पंचायत इटवा निवासी प्रभात सोनी पुत्र अवधेश सोनी शुक्रवार को नेपाल गए थे। बताया जाता है कि बुटवल में वह और स्वजन के साथ नदी के निकट पत्थर पर बैठे थे। अचानक पानी की धारा तेज और प्रभात सोनी को उसमें बहा ले गई। बताया जाता है कि सिर के पास पत्थर की चोट भी लगी। स्वजन घटना देख चीखना, चिल्लाना और शोर मचाना शुरू किए।
 
नेपाली प्रशासन को भी खबर हुई तो फिर खोजबीन शुरू हुई। शनिवार को दोपहर में उनका शव मिलने की खबर है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।  
 
प्रभात सोनी रक्षाबंधन के दिन अपनी माता  को लेकर ननिहाल गए थे। मऊ-जिगिनिहवा जाने के बाद प्रभात सोनी, छोटा भाई शिवा सोनी, माता व और मामा के घर के कुछ लोगों के साथ सभी नेपाल चले गए। नदी के बीच बैठे ही थे कि अचानक पानी की धारा बढ़ी और उसी में प्रभात को बहा ले गई।प्रभात सोनी दो भाइयों में सबसे बड़े थे। इनसे छोटा भाई शिवा सोनी था। प्रभात की शादी हो चुकी थी। पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। इसमें बड़ी लड़की चार वर्ष और छोटी लड़की डेढ़ वर्ष है। पानी में बहने और मौत की खबर पर उनके घर पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
 
पूर्व शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी भी प्रभात सोनी के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और नेपाल में कुछ राजनीतिज्ञों को फोन पर जानकारी देते हुए यथासंभव सहायता की मांग की। प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दुबे भी पहुंचे। वे भी अपने स्तर से जानकारी जुटाने में जुट गए। बाद में पता चला कि शव बरामद हो गया है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार