फीचर्ड

ओबरा में रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा के संकल्प को सराहा
मिशन शक्ति अभियान में करमा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 06 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सावन भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन
जनसुनवाई में भाई-बहन के स्नेह की भावुक कहानी, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पूरी हुई बहन की इच्छा
RTI लगाई, फिर भी सूचना गायब! अधिकारियों की मनमानी पर उठे गंभीर सवाल, ग्राम पंचायत सिकटा के विकास कार्यों का हिसाब देने से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार

जनसुनवाई में भाई-बहन के स्नेह की भावुक कहानी, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पूरी हुई बहन की इच्छा

अलग रह रहे भाई-बहन ने साथ मनाया रक्षाबंधन, राखी बांधते समय छलक पड़े खुशी के आंसू

राजेश तिवारी Picture
Published On

9 वर्षीय आराध्या राजश्री ने जताई 5 वर्षीय भाई सिद्धार्थ को राखी बांधने की इच्छा, जिलाधिकारी ने कराया मिलन

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के समक्ष कल जनसुनवाई के दौरान भाई-बहन के अटूट स्नेह से जुड़ा एक भावुक प्रकरण सामने आया। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों बच्चे अलग-अलग रह रहे थे। 9 वर्षीय बालिका आराध्या राजश्री अपने पिता राजकुमार के साथ तथा उसका 5 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अपनी माता मीरा कुमारी के साथ रह रहा है। दोनों बच्चों के माता-पिता के बीच विवाद का मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है।

जनसुनवाई के दौरान आराध्या राजश्री ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के समक्ष अपने छोटे भाई सिद्धार्थ को राखी बांधने की इच्छा व्यक्त की। जिलाधिकारी ने बालिका की भावनाओं को समझते हुए इस कार्य की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आशीष त्रिपाठी को सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया भव्य सावन महोत्सव व बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा  Read More जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया भव्य सावन महोत्सव व बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा 

जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों बच्चों को रॉबर्ट्सगंज थाने बुलाया गया, जहां 9 वर्षीय बहन आराध्या राजश्री ने अपने 5 वर्षीय भाई सिद्धार्थ की कलाई पर राखी बांधी। भाई-बहन के इस भावुक मिलन के दौरान दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और राखी बांधते समय उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

रामलीला आयोजन को लेकर नगर रामलीला कमेटी की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा Read More रामलीला आयोजन को लेकर नगर रामलीला कमेटी की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर दोनों बच्चों ने खुशी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के प्रति आभार जताया। जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पारिवारिक विवाद के बीच भाई-बहन को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक-दूसरे के साथ स्नेह और अपनत्व का भावुक पल साझा करने का अवसर मिला।

बीजपुर पुलिस द्वारा दहेज मामले  में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More बीजपुर पुलिस द्वारा दहेज मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार