समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा

जनपद सोनभद्र की समस्याओं को लेकर जनपद सोनभद्र के आला अधिकारी निरंकुश हो गए हैं- राम निहोर यादव

राजेश तिवारी Picture
Published On

भाजपा सरकार के इशारे पर चल रहे आला अधिकारी- रमेश चंद दुबे

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर जनपद सोनभद्र के आला अधिकारी निरंकुश हो गए हैं । वह विरोधी पार्टियों के नेताओं का फोन भी नहीं उठाते बात करने की तो दूर ‌ जनपद के अधिकारी गण यदि जन समस्याओं को नहीं सुनेंगे तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बात होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी जनपद सोनभद्र में किसान नौजवान व्यापारी एवं जनमानस की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है । 

जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो हर वर्ग खुशहाल था ।लेकिन इस भाजपा सरकार में हर समाज के लोग परेशान हैं । किसान खाद एवं विद्युत से पूरी तरह से परेशान है उनकी समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है । जब हम लोग जन समस्याओं को लेकर आला अधिकारियों को फोन करते हैं तो वे लोग फोन भी नहीं उठाते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आला अधिकारी भी भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और जिस तरह भाजपा सरकार जन समस्याओं को लेकर निरंकुश है । उसी तरह जनपद सोनभद्र के अधिकारी भी जन समस्याओं से दूरी बनाए हुए हैं।

पुनर्वास-1 में निशुल्क शिक्षा केंद्र की तैयारी तेज, सफाई अभियान में अमित कुमार ने किया श्रमदान Read More पुनर्वास-1 में निशुल्क शिक्षा केंद्र की तैयारी तेज, सफाई अभियान में अमित कुमार ने किया श्रमदान

पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र 400 घोरावल में सैकड़ो ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जिससे किसान अपनी फसल की सिंचाई एवं कोई कार्य नहीं कर पा रहा है। किसान बार-बार इसकी शिकायत कर रहा है लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र का ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है । यदि इस पर तत्काल कार्यवाही नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। 

10 हजार से अधिक बहनों से समाजसेवी मनीष मिश्रा ने बंधाया रक्षाबंधन Read More 10 हजार से अधिक बहनों से समाजसेवी मनीष मिश्रा ने बंधाया रक्षाबंधन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल पवन पटेल बाबू हाशमी जगत पटेल राजेश विश्वकर्मा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सर्वोदय विद्यालय की छह छात्राओं ने जुडो में जीते स्वर्ण पदक। Read More सर्वोदय विद्यालय की छह छात्राओं ने जुडो में जीते स्वर्ण पदक।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें