महमूदाबाद में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

मारपीट के बाद 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महमूदाबाद-  सीतापुर थाना महमूदाबाद क्षेत्र के अगैया गांव में एक मामूली बात को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि करीब 50 वर्षीय महिला दुलारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद
 
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब गांव में एक महिला पैरों का इलाज कराने आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मृतका के नाती राजन और अन्य परिजनों का आरोप है कि बात बढ़ने पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने पहुंची 50 वर्षीय दुलारी के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से वार किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
​अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
 
​परिजनों द्वारा तुरंत घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) महमूदाबाद लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 
​मृतका के नाती राजन ने बताया कि हमलावरों ने न केवल उनकी नानी पर हमला किया, बल्कि बचाने आए अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार