नैनी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व 

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
 रक्षा बंधन का त्यौहार  नैनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को  हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पर्व को लेकर चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
 
 वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। हनुमान नगर, स्टेशन रोड, कॉटन मिल, पीएसी कॉलोनी, यमुनानगर गली, नैनी बाजार सहित विभिन्न इलाकों में लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कई परिवारों में बहनों ने अपने भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधी, जबकि दूर रहने वाली बहनों और भाइयों ने फोन एवं वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।रक्षाबंधन के चलते बाजारों में भी काफी भीड़ रही। राखी, मिठाई एवं उपहारों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही।पूरे नैनी क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार