मॉडर्न पब्लिक स्कूल बुंडू में हर्षोल्लास से मनाया गया खेल दिवस
मॉडर्न पब्लिक स्कूल बुंडू में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-
मॉडर्न पब्लिक स्कूल बुंडू में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल दिवस के दौरान बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता, बिस्कुट रेस, ड्रेस रेस, कुर्सी रेस (म्यूजिकल चेयर), रस्सी खींच (टग ऑफ वॉर) और फुटबॉल मैच सहित कई मनोरंजक एवं रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान शिक्षक आलोक कुमार वर्णवाल, विनय कुमार, दिलीप कुमार यादव, संदीप पासवान, मनु कुमार दास, दीपक कुमार, रौशन कुमार पाण्डेय एवं सूरज कुमार तथा शिक्षिकाएं रानी कुमारी, सबीला जी, बिंदु कुमारी, सती एवं दीपा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खेलों को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया।
swatantra prabhat Jharkhand jharkhand news school news football match national sports day sports competition physical fitness tug of war Hazaribagh Barhi Student Activities School Education Sports Talent Sportsmanship Student Development Youth Sports Modern Public School Bundu School Sports Day Running Race Biscuit Race Dress Race Musical Chair


Comments