राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालयों में दिखा खेल उत्साह, बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 28 से 30 अगस्त तक खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- 
 
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 28 से 30 अगस्त तक खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जबरदहा समेत प्रखंड के अन्य विद्यालयों में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
 
विद्यालयों में बच्चों ने उत्साह के साथ खेल गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक दक्षता विकसित करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने बच्चों को खेल के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
 
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लालचंदडीह के शिक्षक गौतम ओझा, नलिन सोरेन, कमाल अंसारी समेत अन्य शिक्षक एवं विद्यालय कर्मी मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। विद्यालय स्तर पर इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विद्यालयों में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार