पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन

इस मासिक लोक अदालत में नौ बैंचो का गठन किया गया जिसमें 18 वादों का निष्पादन एवं 1 लाख 93 हज़ार 749 रूपये का समझौता कराया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पाकुड़, झारखंड:- 
 
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र की अध्यक्षता एवं प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देख रेख में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सम्पन्न हुआ।
 
इस मासिक लोक अदालत में नौ बैंचो का गठन किया गया जिसमें 18 वादों का निष्पादन एवं 1 लाख 93 हज़ार 749 रूपये का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास समेत न्यायालय कर्मी,अधिवक्ता वादी प्रतिवादी समेत अन्य मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार