सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुए घायल, सीएचसी नारायणपुर में हुआ उपचार फोटो

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- 
 
नारायणपुर करमदाहा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के लोधरिया नदी के समीप शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायल का उपचार सीएचसी नारायणपुर में हुआ। यहां घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिती को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार करमाटांड थाना क्षेत्र के हतबंधा गांव के मदन पंडित (48) करमदहा मंदिर में पूजा कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोधरिया नदी के समीप बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार