बरही पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से अस्वस्थ 12 वर्षीय बच्ची सकुशल परिजनों को सौंपी गई, परिजनों ने जताया आभार

बरही थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ 12 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। बच्ची करियातपुर, बरही की रहने वाली बताई गई है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- 
 
बरही थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ 12 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। बच्ची करियातपुर, बरही की रहने वाली बताई गई है।
 
जानकारी के अनुसार, बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपने घर से निकलकर भटकते हुए दूसरे गांव की ओर चली गई थी। बच्ची के घर से निकलने की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर थाना लाया।
 
इसके बाद उसके परिजनों को थाना बुलाया गया। आवश्यक पहचान एवं प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
 
बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने बरही थाना पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित अनहोनी को टालने में मदद मिली।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार