भारत
1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ निकला
पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जुलूस जुलूसे मोहम्मदी बड़े धूम धाम से मनाया गया
नैनी, प्रयागराज। नैनी मे 1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपनी शानो-शौकत के साथ निकला। पूरे देश में इस्लाम के आखरी पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जुलूस जुलूसे मोहम्मदी बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस बार नैनी मे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ऐतिहासिक जुलूस रहा। जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, क़र्बला, फ़तेह मिया का पुरवा, शाह जी का पुरा, ए डी ए, पी ए सी, महेवा इंदलपुर से आकर अरैल मोड़ पर इकट्ठा होकर एक सफ में पैगम्बर साहब के ऊपर दारूद पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए डीजे, तबर्रूक व झांकी लेकर पैदल चकदोंदी के रास्ते होते हुए स्टेशन रोड से बाजार होते हुए शंकरढाल से पुनः अरैल मोड़ आकर फातिहा पढ़ते और अपने अपने क्षेत्र में रवाना हो जाते।
वहीं जुलूस मे हर एक क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया व स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की तरफ से जबरदस्त लंगर भी बांटा गया।जुलूस में आये हुये अकीदतमंदों ने अमन चैन का पैगाम देते हुये भारत देश की तरक्की का व आपसी भाईचारा बना रहे इसकी दुआ की फिर जुलूस की रवानगी की। इस मौके पर व्यापारी नेता नाज़िम खान ने कहा की पूरे यमुनापार का इतिहास रहा है कि यहाँ पर हर त्यौहार पर गंगा जमुनी तहजीब की एक अलग मिसाल पेश होती है हमेशाआपसी सद्भाव बना रहता है।
इस जुलूस को संपन्न कराने में नैनी थाने के पुलिस प्रशासन का व एसीपी करछना कुंजलता मैम का भी बड़ा सहयोग रहा नैनी कोतवाल भी जुलूस के साथ साथ मुस्तैद रहें।इस जुलूस में कारी युसूफ साहब, कारी अय्यूब साहब,आलिम साहब,मौलाना शफीक, हाफ़िज़ मो अनस, समाजसेवी नाजिम खान,पार्षद राकेश जायसवाल, सुभाष चंद केशरवानी, घनश्याम जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता नर सिंह, पार्षद रणविजय सिंह,हासिम खान,मो अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान ,शहजाद खान, शायर अनस रजा, हलीम भाई,मो नसीम, मो शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, अरिस सिद्दीकी,सलमान खान, शहजा खान, आरिफ व सभी आशिके रसूल मौजूद रहे।


Comments