नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत घनाराम का पूरवा स्थित मोहरब के पास मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को रुकने का ईशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया गया जिसे आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम बलजीत गौतम पुत्र रामदेव हरिजन निवासी अमृक्षलालपुर पूरेघासी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज बताया।
 
उसके कब्जे से दिनांक-27.08.2026 को थाना सिविल लाइन्स स्थित साकेत होटल के पास से चोरी किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त मोटरसाइकिल चोरी की घटना के सम्बंध में थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज पर मु0अ0सं0-426/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत है । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-370/2026 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।
 
 
 
 
 
 गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-28.08.2026 को अभियुक्त बलजीत गौतम पुत्र रामदेव हरिजन निवासी अमृक्षलालपुर पूरेघासी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत घनाराम का पूरवा स्थित मोहरब से चोरी की 01 मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेन्डर ( थाना सिविल लाइन्स पर पंजीकृत मु0अ0सं0-426/2026 धारा-303(2) से सम्बंधित) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 370/2026 धारा 317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा- 317(4) की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
 
*पूछताछ का विवरण-*
          गिरफ्तार अभियुक्त बलजीत गौतम उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त बलजीत गौतम उपरोक्त द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेचकर उससे जो भी रूपया मिलता था, उससे अपना खर्च व शौक पूरा किया जाता था ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार