श्रावण पूर्णिमा पर संकट मोचन धाम पथरोल में बही भक्ति की सरिता

भजन-कीर्तन, महाआरती एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पथरोल, करौं, देवघर, झारखंड। सिद्धपीठ कालिधाम पथरोल स्थित संकट मोचन धाम में गुरुवार देर शाम श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य भजन-कीर्तन, श्रीहनुमान जी की महाआरती एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
मंदिर प्रबंधक ने बताया कि संकट मोचन धाम पथरोल में वर्ष 2002 से प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों के सहयोग से नियमित रूप से महाआरती, भजन संध्या एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है।
 
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित गौतम पाठक के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद भजन गायक लालटू पाल, अमित कुमार एवं रामजी रवानी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत संगत में सुनील पाण्डेय एवं दयानंद झा ने नाल तथा जटाशंकर राउत ने ऑर्गन पर संगत कर भक्ति के माहौल को और मनमोहक बना दिया।
 
मंदिर प्रबंधक दिलीप पाठक ने बताया कि संकट मोचन धाम में प्रत्येक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के स्वैच्छिक सहयोग से भजन संध्या एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भक्तों की आस्था और सहयोग से यह धार्मिक परंपरा पिछले 24 वर्षों से निरंतर जारी है।
 
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश मिश्रा, महेंद्र तिवारी, संतोष पाण्डेय, दिनेश दास, किशुन साह, राम भोक्ता, बिजेन्द्र मंडल, माधो मंडल, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, पंचू शर्मा, अजय रवानी, कारू रवानी, कुमार जितेंद्र, राजकिशोर, गुणधार मंडल, महेंद्र विश्वकर्मा, जग्गू रवानी, जटाशंकर राउत, सुबास पोद्दार, कामदेव महतो, गुड़ा पंडित, वरुण बावरी, बलदेव रवानी, होली मंडल, हीरो यादव सहित अनेक ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग किया।
 
कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान पूरा संकट मोचन धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार