रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा,दस हिरासत में

सूचना पर पुलिस टीम ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए काजूजा रेस्टोरेंट के अंदर दबिश दी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज।  नैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से 14 हुक्का, 17 चिलम और भारी मात्रा में फ्लेवर तंबाकू सहित अन्य सामान बरामद किया है। सभी के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4/21 के तहत कार्रवाई की गई है।
 
एफआईआर के अनुसार 25  को उपनिरीक्षक विक्की कुमार गुप्ता हमराह कांस्टेबल विकास उपाध्याय, जैकम सिंह और विश्वराज सिंह के साथ वांछित अभियुक्त व चेकिंग होटल-ढाबा में मामूर होकर खान चौराहे पर मौजूद थे। वहीं सेकेंड मोबाइल के उपनिरीक्षक रिषभ पटेल व रामकिशुन भी खान चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने आकर सूचना दी कि काजूजा रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है और कुछ लोग तंबाकू युक्त हुक्का पी रहे हैं।
 
सूचना पर पुलिस टीम ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए काजूजा रेस्टोरेंट के अंदर दबिश दी तो देखा कि 10 व्यक्ति हुक्का बार में हुक्का का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देखकर वे सकपका गए और भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी को घेरकर मौके पर पकड़ लिया गया।रेस्टोरेंट की तलाशी से 14 अदद हुक्का, 03 अदद हुक्का पाइप, 17 अदद चिलम, 01 अदद इलेक्ट्रिक हीटर, 14 अदद प्लास्टिक पाइप, 01 अदद चिमटा, 29  फ्लेवर तंबाकू बंद पैकेट, 05 अदद फ्लेवर तंबाकू खुला डिब्बा, एक  इलेक्ट्रिक तराजू, एक  हुक्का ब्लोअर और एक चारकोल का खुला डिब्बा बरामद हुआ।पूछताछ में कुल  10 लोग पकड़े गए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें