सनातन सांस्कृतिक की सौंदर्य आभा में स्नेही बहना ने बांधी भाई की सुन्दर कोमल कलाई पर प्रीत के धागे
कच्चे धागों में गुंथा 'अमर प्रेम' का अटूट नाता भरा उत्सव 28 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पाकुड़िया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह एवं अनुराग भरे सौम्यता पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:-
कच्चे धागों में गुंथा 'अमर प्रेम' का अटूट नाता भरा उत्सव 28 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पाकुड़िया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह एवं अनुराग भरे सौम्यता पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। रक्षाबंधन की पुनीत व मंगलमयी वेला में बहनों ने अपने भाई के ललाट पर बड़े ही अनुराग भरे भाव लिए तिलक लगाई, मिष्ठान खिलाकर शुभाशीष ली और भाई की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाई ने अपनी प्यारी स्नेही बहना को सदा सुखी-सुहागन रहने का शुभाशीष दिया।
रक्षाबंधन को लेकर प्रखंड के मोंगलाबांध, आमकोना, आलूदाहा, फुलझिंझरी, गनपूरा, राजवाहा, सिंहपुर, बेनाकूड़ा, लखीजोल, गोपालनगर, बनडीगा, अंगरगड़िया, नावाडीह, पाथरडांगा, रामदेव कुंडी, बदरीकुंड, चौकीसाल, पारुलिया, तेतुलिया, रामघाटी, तेगुड़िया, पलासी, श्रीधरपाड़ा, बनो ग्राम, राधानगर, नूनाडंगाल, तालवा, लागडुम, खजूर डंगाल, सागबेरिया एवं दुर्गापुर ग्राम में सौम्यता के साथ प्रेमपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
27 अगस्त को पाकुड़िया के उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बहनों ने भाई की कलाइयों पर प्रेम की राखी बांधकर स्नेह का प्रदर्शन किया। जबकि बीच पहाड़ी स्थित एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं पुलिस भाइयों की मजबूत कलाइयों पर प्रीत के धागे बांधकर सुरक्षा का आशीर्वचन लिया।
रक्षाबंधन की स्वर्णिम वेला में भाई-बहनों के खिलते प्रसून की अनुराग भरी सुगंध से पाकुड़िया प्रखंड का कोना-कोना सुगंधित होता रहा।
swatantra prabhat Jharkhand jharkhand news PAKUR raksha bandhan manoj kumar Traditional Festival Pakuria Pakuria Block Cultural Celebration Rakhi Celebration Rakhi Festival Brother Sister Bond Family Celebration Rural Celebration Usha Devi Saraswati Shishu Mandir Eklavya School Police Rakhi Celebration Village Festival Festive Spirit


Comments