फीचर्ड

ओबरा में रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा के संकल्प को सराहा
मिशन शक्ति अभियान में करमा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 06 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सावन भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन
जनसुनवाई में भाई-बहन के स्नेह की भावुक कहानी, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पूरी हुई बहन की इच्छा
RTI लगाई, फिर भी सूचना गायब! अधिकारियों की मनमानी पर उठे गंभीर सवाल, ग्राम पंचायत सिकटा के विकास कार्यों का हिसाब देने से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार

सावन भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन

- हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा भिखारी बाबा आश्रम

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर शिव मंदिर में सावन माह भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा भिखारी बाबा आश्रम गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने खूब जयकारे लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन कराया गया। 

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा था, जिसका पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। आचार्य जी का दक्षिणा 9001 रुपये सोनभद्र के वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट दिया गया। इस दौरान शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों द्वारा हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।   

स्मृति ईरानी से मिले भाजपा अमेठी के जिला पदाधिकारी Read More स्मृति ईरानी से मिले भाजपा अमेठी के जिला पदाधिकारी

कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बिस्कोहर में श्रावणी पर्व उपाकर्म पारंपरिक श्रद्धा के साथ संपन्न Read More बिस्कोहर में श्रावणी पर्व उपाकर्म पारंपरिक श्रद्धा के साथ संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार