कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो, निवासी ग्राम पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को उसके घर के पास ग्राम पड़रछ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न Read More संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 23/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्, मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ निकला  Read More 1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ निकला 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा थाना कोन , उ0नि0 हवलदार पाल , हे0का0 विनय यादव , हे0का0 रामप्रवेश शामिल रहे।

दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, एक हफ्ते से चल रहा था इलाज Read More दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, एक हफ्ते से चल रहा था इलाज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार