भारत
घर जाते समय रास्ते में मारी गई गोली
बाइक सवार आरोपियों ने रास्ते में मारी गोली,दाहिने पैर के जांघ में लगी गोली,जांच में जुटी पुलिस
गोंडा। जिले में खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर पोखरा गांव के पास मंगलवार देर रात्रि 10:00 बजे के करीब उसे समय हड़कंप मच गया। जब इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर राजा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय आनंद कुमार मिश्रा को घर जाते समय रास्ते में बाइक स्वरों ने रोक करके गोली मार दिया। बताया जा रहा है कि पहले बाइक सवारों और आनंद कुमार मिश्रा से आपसी कहासुनी और गाली गलौज हुआ।

फिर इसके बाद में बाइक सवारों ने गोली मारी जो उनके बाएं पैर के जांघ में लगी है। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज लाकर के आनंद कुमार मिश्रा को भर्ती कराया गया है जहां आनंद कुमार मिश्रा का गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आनंद कुमार मिश्रा ने अपने ही सगे रिश्तेदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया है हालांकि इन सभी बिंदुओं को लेकर के खरगूपुर थाने की पुलिस पूरे मामले को लेकर गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे आनंद कुमार मिश्रा के मोबाइल कॉल डिटेल को भी देख रही है। बताया जा रहा है कि आनंद कुमार मिश्रा अपने भाई अरुण कुमार मिश्रा और परिवार के साथ उनके ससुराल बलरामपुर में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वहां से शामिल होकर के आनंद कुमार मिश्रा अपने गांव बसंतपुर राजा पहुंचे वहां पर अपने चार पहिया वाहन को खड़ा करके अपनी एक मोटरसाइकिल लिए और फिर जानकी नगर पोखरा गए हुए थे। जहां जानकी नगर पोखरा से घर बसंतपुर राजा लौटते समय रास्ते में यह घटना हुई है।
पीड़ित भाई अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिस समय घटना हुई है उसे समय हमारे ससुराल के लोग हमारे साथ थे। जिन पर आरोप लगाया जा रहा है वह हमारे ससुराल के लोग हैं और हमारे भाई हमारे घर पर कार्यक्रम में शामिल होकर के पहुंच गए थे। अब पुलिस जांच करें कि किसने गोली मारी और कैसे गोली लगी है हम लोग इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई चाहते हैं।
वही खरगूपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि फिलहाल सभी बिंदुओं पर हम लोग जांच कर रहे हैं। गोली को कैसे लगी किसने मारा किन परिस्थितियों में मारा या आपस के ही रिश्तेदारों पर आरोप लगा रहे हैं। वही गोंडा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रकाश भदौरिया सिंह ने बताया कि बसंतपुर राजा गांव के रहने वाले आनंद कुमार मिश्रा है। जिन्हें गोली लगी है बाएं पैर के जांघ में तत्काल हम लोगों ने इलाज करके इन्हें यहां पर भर्ती कर लिया है और इलाज इनका किया जा रहा है।
#PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #अपराधसमाचार #पुलिसजांच #GondaNews #गोंडासमाचार #KhargupurNews #खरगूपुरसमाचार #ShootingIncident #गोलीकांड #FiringIncident #गोलीमारी #GondaPolice #गोंडापुलिस #AnandKumarMishra #आनंदकुमारमिश्रा #JanakinagarPokhara #जानकीनगरपोखरा #ItiaThok #इटियाथोक #MedicalCollegeGonda #गोंडामेडिकलकॉलेज #UPCrimeNews #यूपीअपराधसमाचार


Comments