बारावफात के जुलूस में बेकाबू घोड़े का कहर,कई दर्जन लोग घायल

व्यापारी को रौंदते हुए बाजार में घुसा घोड़ा, दुकानों में भी हुई तोड़फोड़; व्यापारियों में आक्रोश।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 

नैनी, प्रयागराज। 

बारावफात के जुलूस के दौरान मेवालाल बगिया चौराहे के पास एक घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया। बेकाबू घोड़े ने हनुमान नगर के व्यापारी फतेह बहादुर कुशवाहा को रौंद दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बेकाबू घोड़े की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घोड़ा बेकाबू होकर बाजार की ओर दौड़ पड़ा और इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। घोड़े ने कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल फतेह बहादुर कुशवाहा को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायल फतेह बहादुर कुशवाहा का हालचाल जाना और घटना पर गहरा आक्रोश जताया। व्यापारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।इस घटना की व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल, नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम जायसवाल, धर्मराज पटेल, अमर बहादुर कुशवाहा, राजेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, नरेंद्र चौरसिया, राजेश शर्मा, रामबाबू केसरवानी और माधव विश्वकर्मा ने कड़ी निंदा की। व्यापारी नेताओं ने घायल व्यापारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें